आज से शुरू हो जायेगा मुड़िया पूनौ मेला
मथुरा। आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच कल से गोवर्धन में मुड़िया पूनों मेला शुरू हो जायेगा। पिछले एक माह से तमाम मीटिंग, बैठक, निरीक्षण के बाद भी अभी तक पूरे मेला क्षेत्र में व्यवस्थाऐं पूरी नहीं हो पायी हैं जबकि मेला कल से धीरे-धीरे शुरू होने लगेगा। देवश्यनी एकादशी पर कल अच्छी भीड़ होने की सम्भावना है लेकिन दोनों परिक्रमा में अभी भी लाईटिंग, सड़कों के गडढे भरने, पुलिस के बैरियर लगने, साउण्ड सर्विस, सीसीटीवी कैमरे, वाॅच टाॅवर, तथा दोनों परिक्रमा मार्ग में मिट्टी भरायी जैसे काम पूरे नहीं हो पाये हैं। छोटे अधिकारियों से लेकर कमीशनर के दौरे प्रशिक्षण और निर्देश सभी के बाद अभी तक काम पूरे नहीं हुये हैं। ऐसी स्थिती में कल अव्यवस्थाओं के बीच ही श्रद्धालुओं को गिरि गोवर्धन की परिक्रमा करनी होगी। दोनोें परिक्रमाओं में गये हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि अभी भी परिक्रमा मार्ग में जगह- जगह ‘बझरी‘ के ढेर फैले हुये हैं। जो पैदल परिक्रमार्थियों की परेशानी का कारण बनेगी। मिट्टी भरायी का काम अभी भी अधूरा है परिक्रमा मार्ग और कस्बे से जुड़े क्षेत्रों में छोटे-छोटे सड़क मरम्मत के कार्य पूरे नहीं हुये हैं। राधाकुण्ड और पूंछरी की परिक्रमा में जगह-जगह हल्की सी बरसात के बाद जलभराव है तो आज और कल भी वर्षा से कच्ची परिक्रमा में फिसलन हो गयी हैं। अभी रोशनी के भी पर्याप्त प्रबन्ध नहीं हैं। घाट, कुण्ड़ और सरोवरों पर कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। मेला कल से शुरू हो रहा है और अभी तक काम पूरे नहीं हुये हैं। गोवर्धन वासी भी प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली की शिकायतें करते नजर आये। परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन राधाकुण्ड़ में सफाई व्यवस्था भी ठीक से नहीं हैं। जबकि अब भण्डारें और विभिन्न आयोजन भी परिक्रमा में होने है ऐसे में श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में परेशानी उठानी पडे़गी। गोवर्धन कस्बे में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर भी अभी व्यवस्थाऐं पूरी नहीं हुई हैं। पुलिस के बैरियर और वाॅच टाॅवर का निर्माण कार्य अधूरा है ऐसे में व्यवस्थाऐं बनाने और असामाजिक तत्वों पर कैसे नजर रखी जायेगी।






Related Items
एक और साल विदा होने को है, आगरा की अधूरी आकांक्षाएं अब भी बाकी...
बिना बिल्वपत्र भगवान शिव की पूजा है अधूरी...
बिना समुचित निवेश के आपकी बचत है अधूरी