आम आदमी पार्टी ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

मथुरा। आम आदमी पार्टी मथुरा में सोमवार को होलीगेट पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अजय गौतम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा चुनाव के समय की गई घोषणा में से अभी तक कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई है, महंगाई, आतंकवादी घटनाएं, एवं विदेश नीति आदि पर केन्द्र सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है। पुतला दहन करने वालों में भगवत शर्मा, गिरीश कुमार, सुरेशचंद सैनी, प्रभू दयाल, बाबूलाल, सत्यवीर, अमन उपाध्याय, बिजेन्द्र सिंह, नीरज शर्मा, सुभाष, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti