आलिया भट्ट बनेगी कश्मीर की रॉक स्टार

आलिया भट्ट बनेगी कश्मीर की रॉक स्टारबॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट कश्मीर की रॉक स्टार बनने जा रही है। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि कश्मीर के पहले गर्ल म्यूजिक बैंड ‘प्रगाश’ पर आयशा फेम डायरेक्टर राजश्री ओझा फिल्म बनाने वाली हैं। खबर है कि इसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट को अप्रोच किया है। राजश्री ने इस फिल्म को बनाने से पहले खुद एक साल तक रिसर्च किया है। बता दें कि प्रगाश जम्मू-कश्मीर का पहला ऑल गर्ल म्यूजिक बैंड था, जिसकी मेंबर तीन टीनेजर लड़कियां थी। यह बैंड 2012 में म्यूजिक कॉन्टेस्ट जीत कर चर्चा में आया था। हालांकि कश्मीर के कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने इस बैंड का विरोध करते हुए इन लड़कियों को जान से मारने और रेप करने की धमकी दी थी। इनके खिलाफ एक फतवा भी जारी किया गया था। इसके अलावा इन पर परिहा: द लैंड ऑफ फियरीज। नाम से शॉर्ट फिल्म भी बन चुकी है। राजश्री इस सब्जेक्ट पर पिछले एक साल से रिसर्च कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने गर्ल्स बैंड की तीनों सदस्यों, उनके परिवार, टीचर्स, स्थानीय पत्रकार और पुलिस अधिकारियों से भी बात की। आलिया को न सिर्फ इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है, बल्कि उनसे इस फिल्म में गाने की रिक्वेस्ट की भी गई है। हालांकि आलिया इस फिल्म में काम करेंगी या नहीं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।                      

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टार

  1. शाहिद ने दीपिका, आलिया की तारीफ में क्या कहा...

  1. ‘स्टार वार्स’ की लोकेशन पर हुमा ने की शूटिंग




Mediabharti