इन दिनों क्यों खुश है बॉलीवुड के सिंघम

इन दिनों क्यों खुश है बॉलीवुड के सिंघमइन दिनों बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन काफी खुश नजर आ रहे हैं। जी हां उनको इस बात की खुशी है कि उनके निर्देशन की आगामी फिल्म शिवाय को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाण-पत्र दे दिया है। आपको बता दें कि अजय ने इस फिल्म का निर्देशन, निर्माण के साथ ही इसमें अभिनय भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर शेयर किया कि सेंसर बोर्ड के अधिकारी प्रमाण-पत्र को लेकर बेहद सहयोगी रहे। अजय ने ट्वीट में कहा कि, शिवाय को यू/ए प्रमाण-पत्र दिया गया। सीबीएफसी के सहयोग के लिए पहलाज निहलानी का बेहद शुक्रगुजार हूं। अजय की फिल्म शिवाय दिवाली के समय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उस दिन करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल भी रिलीज होगी। बॉक्स आॅफिस पर दो बड़ी फिल्में टकराएंगी।                     

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बॉलीवुड का नया उभरता सिनेमाई केंद्र है बृज

  1. क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल

  1. बॉलीवुड के बैडमैन अब यहां करेंगे एंट्री




Mediabharti