इस दिग्गज गेंदबाज का तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल

इस दिग्गज गेंदबाज का तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किलविशाखापट्टनम । इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का 26 नवंबर से मोहाली में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। ब्रॉड ने कहा कि उन्हें दाएं पैर की चोट से उबरने के लिए समय की जरूरत है। यह टेस्ट काफी दर्द वाला रहा, मेरे दूसरे ओवर में मैंने गेंद के लिए डाइव किया और मेरा अंगूठा गलत तरीके से फिसल गया और मेरे टेंडन में चोट लग गई जो थोड़ा अजीब था। लेकिन अगर ऐसा दूसरे ओवर में हुआ है तो आपके पास खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

 

हालांकि शनिवार को लगी इस चोट के बावजूद ब्रॉड ने अगले ही दिन 33 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से यह काफी मुश्किल टेस्ट मैच था लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मेरा मानना है कि हर कोई चोट में अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है और मुझे देखना होगा कि मेरा शरीर कैसा रहता है। ब्रॉड ने कहा कि मुंबई मैच के लिए आपके पास 17 दिन है जो काफी लंबा समय है, लेकिन मोहाली में काफी कम समय है। अगले मैच के लिए फिट होने की कोशिश करूंगा लेकिन मुंबई के लिए निश्चित रूप से फिट रहूंगा। ब्रॉड ने कहा कि उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से उपमहाद्वीप की पिचों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए कुछ गुर सीखे हैं। ब्रॉड ने 4 साल पहले इंग्लैंड के पिछले दौरे पर जहीर से गेंदबाजी के गुर सीखे थे। ब्रॉड ने कहा, मुझे याद है कि जहीर इसमें माहिर थे। पहले रफ्तार कम करके, फिर इनस्विंगर से आपको हैरान कर देना। मैंने और जिम्मी ने इस पर बात की। जिम्मी ने पुजारा के साथ वही किया। टूटती पिच पर इससे मदद मिली। पिछले 3-4 साल से लेग कटर मेरे लिए शानदार गेंद हो गई है। पुरानी पिच पर इससे मदद मिलती है। मुझे लगा कि पिच टूट रही है तो मैंने इसका इस्तेमाल किया। इससे इनस्विंग और रिवर्स स्विंग और खतरनाक हो जाती है। 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login