इस बास्केटबॉल प्लेयर के सामने बोल्ड हुए तेज गेंदबाज इशांत

इस बास्केटबॉल प्लेयर के सामने बोल्ड हुए तेज गेंदबाज इशांतनई दिल्ली । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एक बॉस्केटबॉल प्लेयर के सामने बोल्ड हो गए है। चौंकिये मत, दरअसल रविवार को इशांत ने प्रतिमा सिंह के साथ सगाई कर ली। उन्होंने प्रतिमा सिंह को एक सेरेमनी के दौरान रिंग पहनाई। दोनों जल्द ही शादी करेंगे। इशांत की मंगेतर बास्केटबॉल प्लेयर हैं। प्रतिमा मूल रूप से वाराणसी की हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर हैं। वे पांच बहनें हैं जिनमें चार या तो बास्केटबॉल इंडिया के लिए खेल चुकी हैं या खेल रही हैं। प्रशांती सिंह, दिव्या सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह और प्रतिमा। इन्हें बास्केटबॉल के खिलाड़ी सिंह सिस्टर्स के तौर पर जानते हैं। दोनों फैमिली जल्द ही शादी की तारीख तय करने वाली हैं। हालांकि, इशांत के करीबियों का कहना है कि शादी इस साल के आखिर में होगी। इशांत फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।   

  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. स्थानीय पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों को जानना बेहद जरूरी

  1. सिंगापुर जैसा बनने के लिए भारत के सामने हैं बड़ी बाधाएं

  1. ओलंपिक और पैरालंपिक ने भारत के सामने छोड़े ढेरों सवाल




Mediabharti