...इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है दीया

...इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है दीयाबॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का कहना है कि उनकी इंडो-ईरानी फिल्म ‘सलाम मुंबई’ इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री को ईरान के जाने-माने अभिनेता मोहम्मद रेजा गुलजार के साथ देखा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पत्रिका ‘हेल्थ’ के कवर पृष्ठ लांच पर दीया ने कहा, ‘‘मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय ईरानी फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। एक ऐसे फिल्म जगत के साथ काम करना, जिसकी मैं इतनी बड़ी प्रशंसक हूं काफी बेहतरीन अनुभव था।’’ इस पत्रिका के कवर पेज पर दीया को दर्शाया गया है। दीया ने कहा, ‘‘मेरे साथ इस फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता ईरान के मेगास्टार हैं और वहां से जिस प्रकार का प्यार मुझे मिला है, वह सच में अद्भुत है। मेरे लिए यह एक शानदार सफर था।’’  इस फिल्म में दीया मेडिकल छात्र का किरदार निभा रही हैं। इसके कुछ दृश्यों की शूटिंग मुंबई में हुई है। इस फिल्म को तीन भाषाओं- पर्सियन, अंग्रेजी और हिन्दी में है। गुलजार ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए हिन्दी सीख रहे हैं। दीया ने अपने पति और ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ के निर्देशक साहिल सांघा के साथ एक प्रोडक्शन हाउस ‘बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट’ खोला है और उनका कहना है कि वह वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के तहत निर्मित होने वाली तीन फिल्मों में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें इस साल टेलीविजन में भी देखा गया था, जिसमें वह ‘गंगा - द सोल ऑफ इंडिया’ की मेजबान के रूप में नजर आईं।    

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार

  1. ‘जिंदा कौम’ को पांच साल इंतजार करने के लिए क्यों कह रही है सरकार?

  1. ‘आदेश का इंतजार किए बिना कानून की भावनानुसार काम करें’




Mediabharti