



बड़े हर्षोल्लास के साथ मनी ईद की नमाज
मथुरा। आज बृहस्पतिवार ईद-उल-फितर फितर बड़े हर्षोउल्लास के साथ पूरे जनपद मेें मनाया गया। देश की तरक्की, अमन-चैन की दुआओं के साथ ईद की नमाज शान्तीपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी उत्साह बना हुआ था। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे, बूढे और जवान अपने सिरों पर गोल टोपी लगाये और हाथों में चटाई लिये हुए डीग गेट स्थित शाही मस्जिद पर पहुंचना शुरू हो गये। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इन्तजाम किये थे। वहीं नगरपालिका द्वारा मुस्लिम बस्तियों में पेयजल और सफाई व्यवस्था के दुरूस्त इन्तजाम दिखाई दिये। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रशासन के आलाधिकारी सुबह से ही डीग गेट चैकी पर पहंुच गये और व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखते देखे गये। ठीक 9 बजे शाही ईमाम लुत्फुल्ला खाँ ने नमाज अदा करायी। डीग गेट पर सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं जिलाधिकारी निखिल चन्द शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, बसपा के मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के प्रत्याशी योगेश, विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौधिया आबिद हुसैन, विक्रम वाल्मीकि, राजेश यादव, तनवीर अहमद, चैधरी सईद मौजूद थे।






Related Items
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
BSP की दूसरी सूची जारी, 100 उम्मीदवारों में से 27 दलित 23 मुस्लिम