पिछले कई दिनों से अपने घटे हुए वजन और नए लुक के साथ चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपडा इन दिनों 29 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली रोहित धवन की फिल्म ‘ढिशूम’ के आइटम सांग को लेकर भी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। दर्शकों को उनका यह अंदाज बेहद लुभावना लगा है। इन सब चीजों से इतर परिणीति चोपडा अपने नए लुक और घटे वजन के बाद अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं। वे किसी दिन जिम मिस नहीं करतीं। कभी शूट में बिजी हों और दिन में वर्कआउट न कर पाए तो देर रात में भी जिम चली जाती हैं। परिणीति चोपडा बताती हैं, ‘‘जब कभी ऐसा इत्तेफाक होता है, बड़ा मजा आता है। पूरा जिम आपके लिए खाली होता है, फिर जब तक चाहो वर्क आउट करते रहें।
आखिरकार, सब कुछ आपका होता है। ट्रेनर का अटेंशन और साइलेंट माहौला। खामोशी के जादू के बीच मैं फिर देर तक एक्सरसाइज करती हूँ।’’
साभार-khaskhabar.com

Related Items
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
भक्तों के हर दुख का निवारण करती है पपलाज माता
आशा और निराशा के बीच राहत की खोज करती है फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’