ऋतिक-कंगना मामले पर ये राय है रवीना की

ऋतिक-कंगना मामले पर ये राय है रवीना कीबॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में कंगना का पक्ष लेने की खबरों के जवाब में कहा है कि वह ‘किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं।’ रवीना ने हाल ही में एक समाचार पत्र के लिए मेहमान लेखक के तौर पर ब्लॉग लिखा। यह लेख मुख्य रूप से किसी व्यक्ति के अपने हक के लिए लडऩे के संवैधानिक अधिकार पर था।

 

हालांकि कई ऑनलाइन पोर्टल्स ने इसे गलत रूप में लेकर इसे कंगना के लिए रवीना का समर्थन बताया। रवीना ने जवाब में ट्विटर पर कहा कि वह किसी भी तरह से किसी का समर्थन नहीं कर रहीं।

 

उन्होंने लिखा, ‘‘वे सभी लोग जो इस बारे में फैसला सुना रहे हैं, मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने किसी को सही या गलत नहीं कहा। मैं साफ तौर पर कहती हूं कि मैं किसी भी व्यक्ति के सच को लेकर लडऩे के संवैधानिक अधिकार का समर्थन करती हूं।’’रवीना ने कहा, ‘‘किसी का भी पक्ष लिए बिना, जो भी झूठ का शिकार है, वह अपना पक्ष रख सकता है चाहे वह लडक़ा हो या लडक़ी।’’ कंगना और ऋतिक के बीच विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब दोनों ने एक दूसरे के खलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए। दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि ‘एक्स तवज्जो पाने के लिए मूर्खतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं।’  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गलत जीवन शैली और खान-पान से बढ़े चार फीसदी हर्निया के मामले

  1. सुनें : कच्चतीवू मामले का तमिल राजनीति पर यह होगा असर...

  1. सुनें : बांग्लादेश व कच्चतीवू मामले में यह है अंतर...




Mediabharti