एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री का फूंका पुतला

कैप्शनरू  केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डाघ् रामशंकर कठैरिया का पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता

मथुरा। केन्द्रीय मानव संसधान राज्यमंत्री डाघ् रामशंकर कठैरिया के आपत्ति जनक बयान से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का पुतला दहन कर उन से अपना बयान वापस लेने व विश्व विद्यालय परिसर में राजनीति करने से बाज आने की चेतावनी दी। स्टेट बैंक चैराहे पर जुटे एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डाघ् कठैरिया के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने संगठन के छात्रों को कुत्तों की फौज कहा था। छात्र नेता मुकेश धनगर ने कहा कि आगरा में विश्वविद्यालय परिसर में डाघ् कठैरिया राजनैतिक कार्यालय चला रहे हैं, एनएसयूआई इसका डटकर विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कठैरिया के शिक्षाजगत से जुड़े होने और छात्रों के खिलाफ दिए गए बयान को बेवकूफी की संज्ञा देते हुए राज्यमंत्री से अपना बयान वापस लेने व छात्रों से माफी मांगने की बात कही। इस दौरान छात्रों ने राज्यमंत्री का पुतलादहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतलादहन में राकेश चैधरी, संतोष प्रधान, कपिल शर्मा, रविकांत, पवन, विवेक, सहित एनएसयूआई के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti