ऐकेडमी संचालक से मांगी चैथ मना करने पर बाइक जलाई

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छत्ता बाजार स्थित कोयला वाली गली में डांस ऐकेडमी चलाने वाले युवक से चैथ वसूली के लिये आये एक युवक ने चैथ न देने पर ऐकेडमी संचालक की बाइक में आग लगा दी जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अरूण नागर पुत्र बृजेन्द्र नागर निवासी छत्ता बाजार कोयला वाली गली में एक डांस ऐकेडमी चलाता है। आज सुबह ग्यारह बजे लल्लन बाॅस नामक युवक उसके पास आया और दो हजार रूपये प्रतिमाह चैथ के रूप में मांगे। एकेडमी संचालक द्वारा चैथ न देने पर युवक आगोश में आ गया और उसने पास में खड़ी संचालक की बाइक में आग लगा दी जिससे वह पूरी तरह जल गयी। इस संबंध में कोतवाली में नामजद युवक के खिलाफ पीडि़त ने तहरीर दी है। वहीं इसको लेकर भाजपा नेताओ ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कठोर कार्यवाही करने, व्यपारियो व कार्यकर्ताओ को सुरक्षा प्रदान करने आदि की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, डीएन गौतम, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, अजय गोयल, ब्रजेंद्र नागर, अरुण आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti