जयपुर । गुजरात रणजी टीम के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज समित गोहेल ने नाबाद 359 रनों की पारी खेलते हुए विश्व कीर्तिमान रच दिया। 26 वर्षीय गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा नाबाद रहते हुए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान बनाया। गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी के पांच दिवसीय क्वार्टर फाइनल मैच में यह कारनामा किया।
गोहेल की इस नायाब पारी की बदौलत गुजरात ने मंगलवार को दूसरी पारी में 641 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 26 वर्षीय गोहेल ने 723 गेंदों की अपनी मैराथन पारी में 45 चौके और एक छक्का लगाया तथा इंग्लैंड के बल्लेबाज बॉबी एबेल के नाबाद 357 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।
बॉबी एबेल ने 1899 में काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ यह रिकॉर्ड पारी खेली थी। गुजरात ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुजरात ने पहली पारी में 263 व दूसरी पारी में 641 रन बनाए। ओडिशा पहली पारी में 199 रन ही बना सका और दूसरी पारी में उसका स्कोर 81/1 रन रहा। ओपनर समित पहली पारी में चार रन ही बना सके थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारतीय वैज्ञानिकों ने पलट दिया 50 साल पुराना जैविक नियम
‘सेंसर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है मुंगेशपुर में रिकॉर्ड तापमान’
स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने का अहम साधन है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता