‘सेंसर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है मुंगेशपुर में रिकॉर्ड तापमान’

गर्मियों के वर्तमान मौसम में दिल्ली राष्टीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जबकि अन्य स्टेशनों के मुकाबले मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह स्थानीय कारकों अथवा सेंसर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है। फिलहाल, आईएमडी आंकड़ों और सेंसर की जांच कर रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने स्वचालित मौसम स्टेशन नेटवर्क पर आधारित दिल्ली के तापमान के आंकड़े जारी किए हैं। इस नेटवर्क की स्थापना 2022 के गर्मियों के मौसम में हुई और इन्हें दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में फैले 15 नए स्थानों पर तापमान और वर्षा निगरानी रिपोर्टिंग के लिए परिचालन में लाया गया है।

Read in English: ‘High temperature in Mungeshpur be due to error in sensor’

बीते सप्ताह दिल्ली के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान थोड़ा कम हुआ है। इस दौरान दोपहर में दिल्ली में कई स्थानों पर वर्षा हुई जिससे तापमान में और कमी आई। अगले 2-3 दिन में बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ, वर्षा व आंधी और अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बहने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं से तापमान में धीरे धीरे और कमी आएगी साथ ही लू की स्थिति में भी सुधार होगा।

शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तापमान भिन्न होता है। यह स्थानीय स्तर पर जल निकायों से निकटता, बंजर भूमि, कंक्रीट और सघन शहरी क्षेत्र, हरित क्षेत्र आदि पर निर्भर करता है।



Related Items

  1. धार्मिक पर्यटन बन रहा है भारतीय अर्थव्यवस्था का नया इंजन

  1. भारत के समुद्री खाद्य निर्यात क्षेत्र को मिला बड़ा मौका

  1. दिल्ली की हवा में खुलेआम घूम रहे हैं अदृश्य बैक्टीरिया




Mediabharti