कश्मीरी पंडितों बिना कश्मीर अधूरा : महबूबा

कश्मीरी पंडितों बिना कश्मीर अधूरा : महबूबाश्रीनगर । जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों की घाटी में स्थाई वापसी के लिए उनके मन में विश्वास बिठाना जरूरी है और मौजूदा हालात ऎसे नहीं हैं कि वे अपने पैतृक स्थानों पर रह सकें। 

 

महबूबा ने श्रीनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित माता खीरभवानी मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि मैं कश्मीरी पंडितों से केवल यही अपील करेंगी कि उन्हें हम पर भरोसा करना चाहिए और दुआ करनी चाहिए। हम यहां शांति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। 

 

सीएम ने कहा, उनके बीच विश्वास भरने के लिए पहले उन्हें ट्रांजिट शिविरों में लाया जाएगा, जहां हमारे मुस्लिम विस्थापित भी उनके साथ रहेंगे। उनका विश्वास मजबूत होने के बाद वे जहां चाहें, वहां रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ऎसे नहीं है कि कश्मीरी पंडित अपने पैतृक स्थानों पर रह सकें। 

 

उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की कल रात की पथराव की घटना का जिक्र किया जहां एक पुलिस चौकी पर पत्थर फेंके गये। खीरभवानी मंदिर में उत्सव के लिए कश्मीरी पंडितों को लेकर जा रहा एक वाहन पथराव की चपेट में आ गया था। 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. हिंदुत्व पुनरुत्थान के बीच पितृ पक्ष में प्रशिक्षित पंडितों की कमी

  1. बिना बिल्वपत्र भगवान शिव की पूजा है अधूरी...

  1. बिना समुचित निवेश के आपकी बचत है अधूरी




Mediabharti