कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में हुआ अभिप्रेरण शिविर का समापन

अभिप्रेरण शिविर के समापन पर उपस्थित छात्र एवं शिक्षकगण

गोवर्धन। कस्बे के सौंख अड्डा स्थित बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे अभिप्रेरण शिविर का आज समापन हो गया। शिविर के समापन पर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर वरिष्ठ सह समन्वयक बलवीर सिंह एव बाबूलाल मिश्रा ब्लाक सह समन्वयक गावर्धन द्वारा माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन संयुक्त रूप से किया गया। शिविर का आयोजन शत प्रतिशत छात्रों के नामांकन को लेकर हुआ था। इसमें 37 छात्राओं के स्थान पर 34 छात्राओं का नामांकन किया जा चुका हैै। शिविर में छात्राओ को शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। नामांकन शिविर में 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं का कक्षा 6 में प्रवेश किया गया। एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा एवं विद्यालय की प्रभारी वार्डन जयमाला राजन ने बताया कि विद्यालय में अब केवल 3 स्थान रिक्त हैं। विद्यालय के इस शिविर में जानू, पलसौ, डोमपुरा, रंगपूरा आदि गांवों के लोगो ने भी भाग लिया। इस शिविर में जयमाला राजन प्रभारी वार्डन, रजनी शर्मा, विनोद पराशर, ऋचा राठौर, प्रियंका चैधरी, कविता अग्रवाल, रूचि शर्मा, अलका शर्मा, शिवानी यादव, सुधीर, वीरेंद्र, पिंकी, उषा, कमलेश, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. ‘महाप्राण’ निराला ने किया था नई कविता का सूत्रपात




Mediabharti