शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
फोटो 20एमटीआर 04 कैप्शनः जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसीजन जन्मदिवस मनाते हुए
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया ने राजीव गांधी के चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुये आबिद हुसैन ने कहा कि गांधी परिवार ने जो शहादतें दी हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। राजीव गांधी ने टैक्नोलाॅजी के क्षेत्र में काफी प्रयास कर उसे आगे बढाया। उसी का परिणाम है कि आज भारतवर्ष टैक्नोलाॅजी के क्षेत्र में आगे है। उन्होंने कहा कि पंचायतराज योजना और युवाओं को अठारह वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी की ही देन है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिये अपनी शहादत दे दी और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश सेवा और जनता की सेवा के लिये प्रधानमंत्री जैसे पद को ठुकरा दिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा टुनटुन, यतेन्द्र मुकद्दम, देवेन्द्र यादव, जिलानी कादरी, मनोज गौड़, दौलतराम गोला, कीर्ति कौशिक, बिहारी लाल, नेत्रपाल प्रजापति, अमित चतुर्वेदी, जितेन्द्र मणि, देवेन्द्र भटनागर, राजरानी निमेष, सिम्मी बेगम, नूरबानो, आशुतोष भारद्वाज, लता चैहान, संजय शर्मा, वीरेश चतुर्वेदी, महेन्द्र गौतम, शिखा चैधरी, मलिक अरोड़ा, सैय्यद साबिर, बृजमोहन वाल्मीकि, कमलेश चैधरी, देवकीनंदन गोड़, ब्रजभूषण मिश्रा, काशीनाथ मशीन वाले आदि मौजूद थे।
वहीं युवा कांग्रेस मथुरा वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर आज जिला जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। मुकददम ने कहा कि राजीव गांधी के अगले जन्मदिन तक युवा कांग्रेस पूरे वर्ष को सदभावना दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर दीपक वर्मा, संतोष पाठक, यश गोस्वामी, सागर चतुर्वेदी, यथार्थ यादव, सलमान खान, आशीष चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर वृक्षारोपण किया गया। बाल्मीकि ने कहा कि राजीव गांधी भारत के नहीं विश्व के नेता थे। इस अवसर पर राहुल अरोड़ा, अजय कुमार, चकलेश्वर ंिसह, अजय सक्सैना, अभिषेक गर्ग, राजीव कृष्ण चतुर्वेदी, अनीता चावला, दीपक करोतिया आदि मौजूद थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई
चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी