कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाये दांव-पेच

सौख के गाॅव लोरिहा पट्टी में आयेजित कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते आई जी दुर्गाचरण व जिलाध्यक्ष हरीओम चतुर्वेदी व अन्य 

सौंख समाचार। बुधवार जिला कुश्ती संघ मथुरा के तत्वावधान में गाॅव लोरिहा पट्टी में विशाल कुश्ती दंगल का अयोजन किया गया। दंगल का शुभारम्भ आई जी आगरा दुर्गाचरण ने दीप प्रज्जलित कर किया। 

कार्यक्रम जाजन पट्टी रोड स्थित गाॅव लोरिहा पट्टी में विशाल कुश्ती दंगल का किया गया। दंगल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आई.जी. दुर्गाचरण ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष हरीओम चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिओं का साफा बाधकर और स्मृति चिन्ह् भेंट कर स्वागत किया। दंगल में करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में अन्तिम कुश्ती 100 किलो भार वर्ग में शेखर पहलवान और राहुल पहलवान के बीच हुई जिसमें शेखर पहलवान को विजयी घोषित किया गया। दगंल में रैफरी की भूमिका भोलू पहलवान व भगवान सिंह ने निभाई। इससे पूर्व गोडीय मठ भक्त वृन्दावन ट्रस्ट के विदेशी अनुयाायियों ने कार्यक्रम स्थल पर संकीर्तन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के महासचिव रणवीर सिंह पाण्डव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी चतुर्वेदी, सीओ सदर संजय कुमार,  आशुतोष द्विवेदी, संयोजक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, उदयवीर सिंह, मास्टर वीरेन्द्र सिंह, बृजलाल भगतजी, जीवाराम, आशुतोष महाराज, जानकीदास महाराज, टीकम सिंह, यदुराज सिंह पाण्डव, भोला पहलवान, राजवीर सिंह, दिनेश शर्मा, पिल्ली पहलवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। संचालक अशोक पहलवान व उम्मेद सिंह खलीफा ने किया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login