कृति को इस बात से मिलती है काम करने की प्रेरणा

कृति को इस बात से मिलती है काम करने की प्रेरणाबॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी आने वाली दो की शूटिंग में व्यस्त है। आपको बता दें कि कृति ने 2014 में आई फिल्म हिरोपंती से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरू की थी। टाइगर श्रॉफ ने की भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत की थी। अभिनेत्री कृति का कहना है कि प्रशंसको की प्रशंसा ही उन्हें काम के लिए प्रेरित करती है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। यह उनके लिए इसलिए बहुत खास है, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह अद्भुत है। लोगों के प्यार से हमेशा कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित हुई हूं। इन सबके साथ मैंने अपने जीवन के खास पलों का आनंद लिया है। दिल्ली की कृति (27) ने वर्ष 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आईं। अभिनेत्री वर्तमान में राब्ता और बरेली की बर्फी की शूटिंग में व्यस्त हैं। राब्ता में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जिसके डायरेक्टर दिनेश विजन हैं।         

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्रंप की नौकरशाही को सीमित करने की पहल से प्रेरणा लें मोदी

  1. एचआईवी से लड़ाई में मिजोरम बन रहा है प्रेरणा

  1. कृति सेनन ने कहा, आजकल बदल रही है ‘पुरुषों की नजर’




Mediabharti