मुंबई । बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में कैटरीना मोरक्को से फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग कर मुंबई लौटी। एरपोर्ट पर ऐसा कुछ हुआ कि चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर कैटरीना कैफ मीडिया के सामने विनम्र रहती है लेकिन इस बार मीडिया ने ही कैटरीना के साथ बद्तमिजी कर दी।
मीडिया ने कैटरीना को पब्लिक प्लेस पर असहज महसूस करवाया। इसके बावजूद कैटरीना वहां से बिना कुछ कहे चली गई। दरअसल कैटरीना जब मोरक्को से मुंबई लौटी तो एयरपोर्ट पर मीडिया के लोग कैटरीना का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कैटरीना एयरपोर्ट पर पहुंची तो मीडिया के लोग कैटरीना की फोटो लेने लगे।
कैटरीना के साथ उनके बॉडीगार्ड नहीं थे। कैटरीना जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी तो मीडिया ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। बॉडीगार्ड नहीं होने के कारण कैटरीना का ड्राइवर ही मीडियाकर्मियों को दूर धकेलता हुआ नजर आया।
जैसे ही कैटरीना अपनी गाडी में सवार होने लगी तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों में से कोई चिल्लाया कि हमें क्यों बुलाया है। इस पर कैटरीना ने कहा कि मैनें नहीं बुलाया। इतना कहकर कैटरीना वहां से रवाना हो गई।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
कैटरीना को मिला नया प्यार, डिनर डेट पर गई
एक्स लवर्स सलमान-कैटरीना फिर होंगे साथ!
कराची एयरपोर्ट पर फिर आतंकी हमला; मुठभेड़ खत्म