कोटवन मे अशर एग्रो कंम्पनी करायेगी चैपाल निर्माण

ग्रामीणों ने एच आर मैनेजर का साफा बांधकर किया स्वागत

मथुरा। अशर एग्रो कंम्पनी द्वारा छाता तहसील क्षेत्र की विकास से पिछडी ग्राम पंचायतों मे स्वास्थय, शिक्षा एवं चिकित्सा की दृष्टि से विकास कार्य कराये जायेगें। इसके लिये कम्पनी के प्रबन्ध तंत्र द्वारा गठित टीम प्रत्येक शनिवार को गांव-गांव जाकर स्थानीय लोगों के साथ उनकी सहमति से बैठक कर विकास एवं सहयोग कार्य कराये जाने का निर्णय ले रही है। इसी क्रम मे शनिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे ग्राम कोटवन मे सैकडों लोगों की उपस्थिती मे चैपाल पर खुली बैठक का आयोजन किया गया।

ग्राम कोटवन मे आयोजित इस बैठक मे ग्रामीणों ने कंम्पनी की टीम के सामने कई प्रस्ताव रखें जिनमें से हर्तिया बाली चैपाल बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ। ग्रामीणों के प्रस्ताव और मांग के अनुसार अशर एग्रों कंम्पनी ने चैपाल के लिये 2 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की। जिसकी औपचारिक घोषणा कंम्पनी के एचआर मैनेजर जयदीप सिंह ने की। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ कंम्पनी के डायरेक्टर मनोज पाठक के प्रतिनिधी के रूप मे ग्राम कोटवन आये है। श्री पाठक का ही निर्णय है कि छाता क्षेत्र के पिछडे गांवों मे अपने निजी खर्चे पर विकास एवं सहयोग कार्यो मे अंशदान किया जाना चाहियें। उसी क्रम मे कंम्पनी की एक टीम पिछडे गांवों मे जाकर ग्रामीणों से निर्धारित बजट के अनुसार विकास एवं सहयोग कार्यो के ब्यौंरा ले रही है और सर्वसम्मति बाले कार्यो को कराने पर बल दे रही है। ग्राम कोटवन मे भी चैपाल निर्माण कार्य सभी ग्रामीणों की एक राय और सहमति के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होनें कहाकि विकास एवं सहयोग कार्यो मे स्वास्थय, शिक्षा एवं चिकित्सा पर बल दिया जायेगा। ग्राम प्रधान जबरसिंह ने ग्राम कोटवन के विकास मे सहयोग करने पर अशर एग्रो कंम्पनी का आभार व्यक्त करते हुये कंम्पनी के निर्णय की सराहना की एवं इस कार्य मे सहयोग बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ग्राम कोटवन की सरदारी ने कंम्पनी के एचआर प्रबन्धक जयदीप सिंह का साफा बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चै सुम्मेर सिंह, चै ऊधम सिंह, हरेकिशन, वीर बहादुर सिंह, विनीत चैधरी, गिरधारी पाठक, हेमन्त शर्मा, दीपक पाण्डेय, बंशीलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti