गंगादशहरा पर यमुना में छोड़ा जाये शुद्ध जल

ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग

मथुरा।   तीर्थ पुरोहित महासंघ ने आज डीएम को ज्ञापन देकर 14 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व से पूर्व यमुना में स्वच्छ जल छोड़ने की मांग की। यमुनाजल को प्रदूषित कर रहे पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं को सुचारू करने, शहर में अवैध रूप से चल रही मांस-अण्डों की दुकान बंद करने, ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर में अवैध वसूली कर तीर्थयात्रियों और वाहन चालकों से उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गयी है। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 जून को गंगा दशहरा है। इस दिन लोग यमुना में स्नान करते हैं। यहां स्वच्छ जल छोड़ा जाना जरूरी है। विभिन्न पंपिंग स्टेशन जो यमुनाजल प्रदूषित कर रहे हैं उन्हें सुधारा जाये और दशहरा पर गोताखोर व पुलिस व्यवस्था की जाये। देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर प्रवेश को लेकर अवैध वसूली होती है। ट्रैफिक पुलिस के दुव्र्यवहार से तीर्थयात्री यमुना और द्वारिकाधीश पर नहीं आ पाते। ज्ञापन मंे प्रयागनाथ चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, देवदत्त चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, लालजीभाई शास्त्री, गजानंद चतुर्वेदी, बादामछाप पण्डा आदि के हस्ताक्षर हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login