गड़बड़ आधार और फर्जी राशन कार्डो को लेकर भाजपा ने दिया ज्ञापन

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं युवा मोर्चा ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया और आधार कार्डों में हो रही धांधली एवं राशन डीलरों द्वारा फर्जी तरीके से बनाये जा रहे राशन कार्डों के संदर्भ में शिकायत की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री हरीओम शर्मा ने कहा कि नगर में आधार कार्डों में धांधली के विरुद्ध एवं फर्जी राशनों को लेकर चेतावनी देने आये हैं कि अगर प्रशासन ने अवैध कार्यों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की तो बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने एसडीएम को अनिल नामक व्यक्ति जो गोविंद नगर फाटक के पास शास्त्री नगर में जन सेवा केन्द्र का कार्य करता है, उसके बारे में रिकाॅर्डिंग व क्लिपिंग दिखाई। एसडीएम ने आधार कार्ड संचालकों पर अविलंब कार्यवाही और राशन डीलरों द्वारा फर्जी राशन कार्डों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजवीर चैधरी, ब्रज मोहन सैनी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, योगेश उपाध्याय, यतीश चैधरी, राजेन्द्र सिंह होरा, विवेक बंसल, श्रीकांत भंडारी, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, दीपक सैनी, मधु खण्डेवाल आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. एक ‘तस्वीर’ के लिए युवा खेल रहे हैं मौत का खेल…

  1. कल के सितारों ने बनाई थी भारतीय सिनेमा की रूह

  1. भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन




Mediabharti