गणेशरा स्टेडियम में आयोजित होगीं कुश्ती प्रतियोगिताएं

गणेशरा स्टेडियम में आयोजित होगीं कुश्ती प्रतियोगिताएंमथुरा : ६२वीं उप्र सिनिकट पुरूष फ्री स्टाइल एवं ग्रीकोरोमन, १९वीं महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप एवं उप्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता १३ से १६ अक्टूबर तक स्पोर्ट स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। जनपद में उक्त कुश्तियां मथुरा जिला कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में ७ अक्टूबर को गणेशरा स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित होंगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह पहलवान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व सचिव जनार्दन पहलवान ने बताया कि ७ अक्टूबर को मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों को आधार कार्ड/वोटर कार्ड/पासपोर्ट व चार फोटो लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शारीरिक वजन ७ अक्टूबर को दोपहर १२ बजे से २ बजे तक होगा। जिला केसरी में भाग लेने वाले पहलवानों का वजन ८४ किग्रा से ऊपर होना अनिवार्य है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम की ये है खासियतें

  1. लेखपाल की लापरवाही से अटका स्टेडियम निर्माण

  1. तालकटोरा स्टेडियम में मोदी करेंगे वकीलों से मुलाकात,, मोदी सुनगें वकीलों की समस्याया




Mediabharti