मथुरा। शहर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपरांत अब गाजे-बाजे के साथ गणेश विसर्जन की यात्रायें निकलने का क्रम शुरू हो गया है। बड़ी उमंग के साथ युवक गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लगे हैं। आज शहर के होलीगेट क्षेत्र स्थित होली वाली गली में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर बैण्ड, बाजे और डीजे के साथ नाचते-गाते युवक चल रहे थे। गणेश विसर्जन का स्थान गोकुल बैराज के पास प्रशासन द्वारा नियत किया गया है। शहर के अन्य स्थानों पर भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम अभी से शुरू हो गये हैं।






Related Items
भव्यता के बीच खो रही है ब्रज की नैसर्गिक होली
होली की रंगभरी मस्ती में पर्यावरण की फिक्र भी है जरूरी
होली के सात दिन बाद होती है कुत्ते की पूजा...!