अभियान जारी रहा तो मिलेगी जाम से मुक्ति
मथुरा। जनपद क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण के मामले में पूछो तो हर जगह स्थिति खराब है लेकिन आज रविवार हाईवे अथाॅरिटी के लोगों ने मुख्य हाइवे स्थित गोवर्धन चैराहे पर अतिक्रमण साफ कराकर जाम की स्थिति से निपटने को सराहनीय कदम उठाया है। पूर्व मेें दोनों ओर ठेल ढकेल से लेकर टैम्पू स्टैण्ड प्राईवेट बस आदि वाहनों का खड़ा होना लोगों के लिए मुसीबत बना था। हालांकि यह सब अतिक्रमण पूर्व में भी हटाया जाना अनिवार्य था लेकिन स्थानीयय ठेकेदार और पुलिस की मिलीभगत के चलते यहाॅ सुविधा शुल्क की आड़ में जनहित से खिलवाड़ की जा रही थी। जमीन नेशनल हाइवे अर्थोटी की और पैदावार ठेकेदारों व रंगबाजों की। यहां वाहन खड़े करने की आड़ में सुविधा शुल्क के रूप में मोटी एन्ट्री वाहन चालको की जेब से पुलिस व ठेकेदारों को जाती है। वही परेशानी उन वाहन चालको की जाम के रूप में भुगतनी पड़ती है जो टोेल टैक्स चुकाते है। साथ ही मिनटभर की यात्रा घंटों में पूरा करते हैं।
अकेले गोवर्धन चैराहे पर ही नही यह एनएच-2 के सर्विस रोड भी बुरी तरह अतिक्रमण के शिकार है। कहीं ईटो से भरे टैªक्टर खड़े हो रहे है तो कहीं बजरफुट की मण्डी संचालित की जा रही है। सरकारी धन से बने इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत बद से बदत्तर देखने को मिल रही है। अनाप-शनाप पैसा खर्च करने के बाबजूद भी एनएच-2 की स्थिति अतिक्रमण की जड़ में है।






Related Items
अतिक्रमण-मुक्त, सुरक्षित पैदल मार्ग के निर्माण की मांग
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
आगरा की धरोहरों पर संकट, सरकारी लापरवाही से अतिक्रमण का बढ़ा खतरा