गोवर्धन-वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में जलभराव

 

 बरसात के बाद हुए जलभराव से होकर परिक्रमा करते श्रद्धालु 

मथुरा। आज दिन में जोरदार हुयी बरसात के बाद जहां परिक्रमार्थियों  के लिए मौसम सुहावना हो गया वहीं गोवर्धन और वृन्दावन के परिक्रमा मार्गों में जलभराव होने से परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के कच्चे रास्ते में जहां कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहीं कस्बा के प्रमुख मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया जिससे परिक्रमा देने वाले लोगों के पग रूक गये। गोवर्धन बाजार और जतीपुरा गिरिराज तलहटी परिक्रमा मार्ग में बारिश के चलते परिक्रमा बाधित रही।वहीं वृन्दावन नगर के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव के चलते जहां वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं स्थानीय नागरिकों को भी मार्गो से निकला दूभर हो गया। घण्टों तक तक पानी न निकलने से लोगों को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। नगर के गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, रंगजी मंदिर, सीएफसी तिराहा, किशोरपुरा तिराहा, विद्यापीठ चैराहा, पुराना शहर, दाऊजी तिराहा, हरिनिकुंज क्षेत्र आदि में हुए जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग

  1. भारतीय वैज्ञानिकों ने पलट दिया 50 साल पुराना जैविक नियम




Mediabharti