पणजी। पणजी की एक अदालत ने गोवा के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के निष्कासित विधायक एटानासियो मोंसरेट की हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी। मोंसरेट पर नाबालिग लडक़ी को खरीदने और उससे बलात्कार करने का आरोप है। राज्य अपराध शाखा ने मोंसरेट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी पी देशपांडे के समक्ष पेश किया, क्योंकि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जिस तीन दिन के रिमांड पर भेजा था, उनकी अवधि आज समाप्त हो गई।
मोंसरेट के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें 16 वर्षीय लडक़ी को खरीदने और उससे बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लडक़ी की मां और एक अन्य महिला रोजी फेरर्स को पीडि़ता को सेेंट क्रूज के विधायक को 50 लाख रूपए में बेचने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने हालांकि आरोपों के राजनीति से प्रेरित होने का दावा करते हुए इससे इंकार किया है।
अपराध शाखा ने अदालत से कहा कि मोंसरेट उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी जिसके बारे में उनका कहना था कि यह विस्तार से जांच के लिए जरूरी है लेकिन न्यायाधीश ने सिर्फ तीन दिन की अनुमति दी। मोंसरेट का प्रतिनिधित्व कर रहे बचाव पक्ष के वकील सरेश लोटलिकर ने कहा कि आरोपी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
सत्ता, शिक्षा और संघर्ष का तानाबाना है 'संकल्प'
आध्यात्मिक शिक्षा और शारीरिक रक्षा प्रशिक्षण के केंद्र हैं ‘अखाड़े’
आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18: मध्यावधि में रोजगार, शिक्षा व कृषि क्षेत्र पर फोकस के आसार