घटना के अजांम देने से पूर्व ही दबोचे गये चार शार्प सूटर

हत्या की बारदात को अंजाम देने से पहले ही पकडे गये अपराधियों से पूछ ताछ करते बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता साथ एसपी ग्रामीण अरूण कुमार व गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्रनाथ मिश्र 10 लाख रूपये में ली थी प्रधान पति की हतया करने की सुपारी 

मथुरा।  गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित बृज वसुंधरा कॉलोनी के निकट से शनिवार रात्रि स्वाट टीम ने एक्सयूवी कार सवारों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश अपने को घिरता देख गाडी छोडकर जंगलों की ओर भागे, जिनमें से टीम ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके का लाभ उठाकर भाग गए। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम ओमप्रकाश चैधरी पुत्र हीरालाल निवासी कोसीकलां, धु्रव चैधरी पुत्र धर्मन चैधरी निवासी पलवल हरियाणा, मदन गोपाल ठाकुर पुत्र वासुदेव ठाकुर निवासी वृंदावन व विजय सिंह ठाकुर पुत्र सिरिया ठाकुर निवासी आन्यौर बताए। तलाशी में इनके पास से एक कार, 4 तमंचा, 4 किलो नशीला पदार्थ व लगभग 1.5 लाख रूपए नकद बरामद हुए हैं। बदमाशों ने फरार साथियों के नाम किशन चैधरी पुत्र दलवीर सिंह निवासी हताना व गौरव जाट निवासी कोसीकलां बताए। रविवार को पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि पकडे गये बदमाश सुपारी किलर हैं और ओम चैधरी गैंग के सदस्य हैं, यह गैंग भाडे पर लोगों की हत्याएं करता है। बदमाश यहां आन्यौर की ग्राम प्रधान पति सतीश चैधरी की हत्या के इरादे से आए थे। पेशगी बतौर 3 लाख रूपया गैंग को मिल चुका था, हत्या करने के बाद शेष रकम मिलना बदमाशों ने स्वीकारा है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस इनके फरार साथियों व सुपारी देने वालों की तलाश में जुटी है। स्वाट टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए डीआईजी ने 15 हजार व एसएसपी ने पांच हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘हम दो, हमारे दो’ के नारे ने दिया एक खामोश क्रांति को अंजाम

  1. दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...

  1. हत्या की रिपोर्ट




Mediabharti