जयगुरूदेव आश्रम में गुरूपूर्णिमा पव कल से 2 अगस्त तक चलेगा

प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते पंकज बाबा महाराज एवं अन्य पदाधिकारी 

मथुरा। जयगुरूदेव आश्रम के संत पंकज बाबा महाराज ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर के मुख्य मार्गों व सड़कों में हो रहे गहरे जानलेवा गड्ढों को गुरू पूर्णिमा पर्व से पहले भरवाया जाए, जिससे जलभराव व दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। देश-विदेश के श्रद्धालु कल 29 जुलाई से दो अगस्त तक आश्रम में मनाए जाने वाले गुरूपूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में यहां आएंगे और ये श्रद्धालु ब्रज से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यहां की अच्छी सड़कें और सफाई उन्हें आकर्षित करें, यह आवश्यक है। यह बात पंकज महाराज ने आज मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से कही। पंकज महाराज गुरूपूर्णिमा पर्व में आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं इस पर्व के बारे में बात कर रहे थे। उनका कहना है कि बगैर गुरू के मनुष्य के जीवन का उद्धार नहीं होता। भवसागर से गुरू ही आम आदमी को उबारता है। इस मौके पर उन्होंने शहर की क्षतिग्रस्त व गड्ढायुक्त सड़कों पर चिंता जताने के साथ ही जगह-जगह होने वाले जलभराव पर भी दुख व्यक्त किया। उनका कहना था कि देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेश से आने वाले श्रद्धालु ब्रज की सुंदर छवि अपने साथ लेकर जाएं। इसके लिए जिला प्रशासन पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत कराएं। गुरू महाराज की दया-दुआ, आर्शीवाद पाने का यह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा भारत वर्ष में मनाई जाती है। गुरू का स्थान सर्वोपति होता है। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि सत्संग प्रतिदिन प्रातः साढे पांच बजे व सायं पांच बजे तथा गुरू पूर्णिमा का पूजन 31 जुलाई को होगा। सत्संग में आत्मा, परमात्मका के गूढ रहस्यों, गुरू महिला, शाकाहार, सदाचार, वैचारिक शुचिता, चरित्र निर्माण, देशभक्ति आदि विषयों पर विशेष संदेश होंगे। मेला प्रबंधक सन्तराम चैधरी ने बताया कि मेला परिसर को 38 सैक्टरों में विभाजित कर 34 विभाग स्थापित करके जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनुभाई डी पटेल, डा. करूणाकान्त मिश्रा, विनय कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डा. राजबहादुर चैधरी, बाबूराम यादव, संजय शर्मा, मृत्युंजय झा, बुधराम यादव, भास्कर एम पटेल, आनन्द बहादुर सक्सेना, रोहिताश गुप्ता, नानक भाई, विजय बहादुर दोहरे, अनिल ठाकुर, डीडी शुक्ला आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. लाल बहादुर का ‘श्रीवास्तव’ से ‘शास्त्री जी’ बनने तक का सफर...




Mediabharti