जवाहर बाग घटना की होगी न्यायिक जॉंच

मीडिया से बात करते नगत एसएसपी एवं जिलाधिकारी  शासन ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को सौंपी जांच

मथुरा। जवाहर बाग घटना की न्यायिक जॉंच होगी। शासन ने इसके लिए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को तैनात किया है। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि पूर्व में उच्च स्तरीय प्रशासनिक जॉंच हेतु तैनात जॉंच अधिकारी/मण्डलायुक्त अलीगढ के स्थान पर शासन ने अब घटना की एकल सदस्यीय न्यायिक जॉंच कराने का निर्णय लेते हुए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा को जॉंच सौंपी है। उन्होंने बताया कि घटना में दिवंगत पुलिस अधीक्षक-नगर मुकुल द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष संतोष यादव के आश्रितों को 50-50 लाख रू0 की सहायता का आदेश शासन से जारी हो गया है,और शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी संबंधी आदेश जारी हो रहा है।

जिलाधिकारी श्री शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जवाहर बाग घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्रता से विवेचना कराके दोषियों के विरूद्ध जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दण्डित कराने की कार्यवाही किए जाने की बात कही और स्पष्ट किया कि कानून एवं व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti