जानिए किसकी फैन हो गई सनी लियोन

जानिए किसकी फैन हो गई सनी लियोनसनी लियोन शाहरूख के साथ रईस में नजर आने वाली है। सनी शाहरूख की आने वाली फिल्म रईस में स्पेशल सांग कर रही हैं, जो की फिल्म कुर्बानी के मशहूर गाने लैला का नया वर्जन है। सनी इस गाने में शाहरूख के साथ थिरक नजर आएंगी। जिस वजह से ये गाना सनी लियोनी के लिए स्पेशल बन गया है। शाहरूख के बेटे अबराम की सनी लियोनी फैन बन गई हैं। दरअसल बात ये है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी यादें सनी को मिली जिससे वो अबराम की फैन बन गई। सनी बताती हैं कि जब इस गाने की शूटिंग हुई थी, उस दिन शाहरूख का पूरा परिवार सेट पर मौजूद था। गौरी खान के साथ आर्यन खान और अबराम भी सेट पर मौजूद थे। सनी बताती हैं कि उनकी अबराम के साथ काफी दिलचस्प मीटिंग रही। अबराम ने बहुत क्यूटनेस के साथ सनी से हाथ मिलाते हुए हैलो बोला था। सनी ने कहा कि, अबराम तो मुझे अभी से स्टार नजर आने लगे हैं। वो सेट के माहौल को काफी एन्जॉय कर रहे थे और अभी से वो लाइटिंग और कैमरा को लेकर फ्रेंडली हो गए हैं। सनी ने आगे यह भी कहा कि, उनकी छोटी ही मुलाकात हुई लेकिन वो अबराम की क्यूटनेस की फैन हो गयी हैं। उन्हें हमेशा से बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए जितने भी वक्त वो अबराम के साथ रहीं, उन्होंने उनकी कंपनी खूब एन्जॉय की। आपको बता दें कि रईस अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। राहुल ढोलकिया डायरेक्टिड फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी लीड रोल में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं।    

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी के बाद किसकी बारी, आएंगे शाह या योगी कर रहे हैं तैयारी...!

  1. EC पहुंचे मुलायम, ढाई बजे अखिलेश भी जाएंगे, किसकी होगी साइकिल?

  1. सनी लियोन में हैं ये पर्याप्त हुनर




Mediabharti