मथुरा। स्व. माधव सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर जिला ओलम्पिक के तत्वाधान में अखाड़ा शिव शक्ति के सहयोग से गांव नगला माना में स्थित आरएसडी पब्लिक स्कूल में युवा ब्रजकेसरी व युवा जिला केसरी कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने युवा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में निर्णनायक की भूमिका भगवान सिंह कोच एवं भूपेन्द्र मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नन्नो भगतजी, भूपाल सिंह, बनवारी प्रधान, श्याम पहलवान, महाराज सिंह, शीर्षपाल पहलवान, हरीश पहलवान, विक्रम सिंह जादौन, प्रहलाद भगत सिंह, शेखर पहलवान आदि लोग मौजूद थे।






Related Items
विक्रम-1 लॉन्च के बाद अब ग्लोबल स्पेस हब के रूप में उभर रहा है भारत
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!