बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने करियर में कई प्रकार के रोल अदा किए है। लेकिन पहली बार ये अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर में पहली बार आइटम डांस करने वाली हैं। सही सुना आपने, जूही चावला ने आज तक किसी फिल्म के लिए आइटम डांस नहीं किया था। तब भी नहीं जब वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक थीं। लेकिन अब उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म पुष्पक विमान के लिए ये ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। चैनल ई24 की खबर के अनुसार, पहले तो इस ऑफर को सुन कर जूही की प्रतिक्रिया काफी हैरानी वाली थी। वो खुद को इस रोल में इमैजिन ही नहीं कर पा रही थीं। लेकिन फिर उन्हें बताया गया कि ये फिल्म 80-90 के दशक की है। जिसमें एक फिल्म ऐक्ट्रेस को जेल के एनुअल फंक्शन में डांस करते दिखाया जाना है। यानी जूही गाने में भी एक्ट्रेस ही बनेंगी। बस फिर क्या था, जूही मान गईं। वो इस गाने में मोरनी के पंख और कलरफुल ड्रेसेस में दिखेंगी। और अब वो अपने इस लुक से इससे काफी खुश भी हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
‘किन्नौर कैलाश’ पर पहली बार मिले थे शिव और पार्वती
भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की ये हैं खास-खास बातें...
महाकुंभ में स्वच्छता व पवित्रता है पहली प्राथमिकता