जॉन अब्राहम की एक्शन मूवी नवम्बर में होगी रिलीज

जॉन अब्राहम की एक्शन मूवी नवम्बर में होगी रिलीजइस वर्ष दर्शकों के सामने रॉकी हैण्डसम के जरिए आने वाले जॉन अब्राहम इस वर्ष एक और फिल्म में नजर आएंगे। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है, जिसमें उनके साथ इस बार सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। मूल फिल्म ‘फोर्स’ का निर्देशन निशिकांत कामथ ने किया था, जबकि इस बार इसका निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं।

फोर्स से बॉलीवुड में जहाँ विद्युत जामवाल ने डेब्यू किया था, वहीं इसके सीक्वल में ‘मर्दानी’ से डेब्यू करने वाले ताहिर भसीन नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के एक्शन दृश्य पिछली फिल्म से कहीं ज्यादा तेज और हैरत अंगेज होंगे। सोनाक्षी सिन्हा भी जॉन के साथ एक्शन करती नजर आएंगी।     

साभार-khaskhabar.com 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ओ रोमियो! एक्शन और आशिकी के बीच एक उलझी हुई कहानी…

  1. अब्राहम लिंकन और उनका अनूठा क्षमादान

  1. मोदी एक्शन का दूसरा चरण : ज्वैलरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू




Mediabharti