मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर जिलाध्किारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अध्किारी अजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में यहां डायट में विधन सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय टीटीएपफ लीडरशिप एंड मोटीवेशन प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें अध्किारियों को कुशल नेतृत्व क्षमता से टीम के सदस्यों से बेहतर कार्य लेने की टिप्स दी गई। आयोग की ओर से दीपा गर्ग ने जनपदीय प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य जनपदीय विभागों के अध्किारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि एक अध्किारी मोटिवेशन द्वारा अध्ीनस्थ साथियों को एक टीम के रूप में कार्य करने हेतु तत्पर रख किस भांति कुशलता व सुगंमता से उद्देश्यानुसार कार्य ले सकता है। अपर जिलाध्किारी वित्त राजस्व रवीन्द्र कुमार, उप जिलाध्किारीगण, तहसीलदारगण, क्षेत्राध्किारीगण, पीडी डीआरडीए सहित अन्य विभागीय अध्किारीगण आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। डायट के प्राचार्य डा. मुकेश अग्रवाल एवं निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण के दौरान बेहतर व्यवस्थायें कीं।






Related Items
‘एंकाउंटर संस्कृति’ को लेकर ‘न्यायिक सोच’ व ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ में टकराव
राज्यों के भाषायी पुनर्गठन के बजाय छोटी प्रशासनिक इकाइयों पर हो विचार
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में जुटा निर्वाचन आयोग