ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दो बच्चों की मौत

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में गिरिरिाज महाराज की परिक्रमा देने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से उसमें सवार दो बच्चों की मौत हो गयी तथा करीब दो दर्जन लोग घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर स्थित मगरौल से करीब दो दर्जन से अधिक लोग गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए बीतीरात आ रहे थे। तभी देर रात लगभग साढे बारह बजे सौंख रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली के सामने अचानक गाय आ गयी। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर डिवाइडर पर जा चढा और पलट गया। इससे उसमें सवार करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां उसके नीचे दब गयीं। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग और राहगीर इकट्ठे हो गये और उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगांे को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजे गये 12 वर्षीय अरविन्द पुत्र महेन्द्र और 12 वर्षीय मकसूदन पुत्र गोपाल निवासीगण मगरौल धौलपुर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायलों को धौलपुर, आगरा, गोवर्धन और मथुरा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। इस हादसे में 65 वर्षीय लज्जाराम पुत्र बदन सिंह, 65 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र लेखा, 60 वर्षीय कमला पत्नी लक्ष्मण, 60 वर्षीय बैजन्ती पत्नी रामनिवास, 58 वर्षीय गोदना पुत्र मोरिया, 52 वर्षीय कालीचरन पुत्र फतीराम, 50 वर्षीय रूमाली पत्नी दाताराम, 50 वर्षीय भगवान देवी पत्नी लोकमन, 50 मुन्नी देवी पत्नी माता प्रसाद, 50 वर्षीय काशीराम पुत्र गोकुल सिंह, 50 वर्षीय हरप्रसादी पत्नी गोदना, 50 वर्षीय रामप्यारी पत्नी काशीराम, छोटी पत्नी मोहन सिंह, प्रेमवती पत्नी कालीचरन, शांति पत्नी लेखराम, जनदेवी पत्नी विपती राम, सौमोती पत्नी टीकाराम, गीता पत्नी फौरन सिंह, द्रोपदी पत्नी द्वारिका, राजकुमारी पत्नी हरप्रसाद, संजू पुत्री सत्यपाल, संजना, पूजा पुत्री हरी सिंह, कान्ता  पुत्री मोहन सिंह, आरती पुत्री भवानी घायल हो गयीं जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसे घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti