ठेकेदार ने दिया उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र

मथुरा। छाता क्षेत्र में कोसी नगरपालिका द्वारा नगर में होर्डिग्स आदि विज्ञापन सामग्री के लिए उठाये गये विज्ञापन ठेकेदार हरिओम पान्डेय निवासी कोसीकलाॅ ने उपजिलाधिकारी छाता राजेश कुमार को एक प्रार्थनापत्र देकर नगर के कथित दंबग लोगों द्वारा चैथ वसूली एवं उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्हौने कहा कि कोसी नगरपालिका द्वारा उठाया गया विज्ञापन ठेका नगरपालिका द्वारा विधि वैधानिक है। तथा वह नियमानुसार अपना कार्य कर रहे है लेकिन नगर के कुछ कथित लोग मनोज ढल, राहुल सक्सैना, सौरभ वाष्र्णेय, एवं अन्य आठ सात लोगों द्वारा वेवजह उनपर दबाब बनाकर उनके कार्य में बाधा डालकर उन्हे परेशान किया जा रहा है एवं उसके बदले में वह धन की मांग करते भी चले आ रहे है। परेशान ठेकेदार हरिओम पान्डेय द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यबाही करने की मांग उनके द्वारा लिखित शिकायत पत्र देकर की गई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्रंप टीम द्वारा भारत का अपमान या कूटनीति में फूहड़पन की वापसी

  1. केरलवासियों द्वारा कचरे को कला में बदलने का अभिनव प्रयास

  1. दिन में सौ फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित पहला शहर बना ‘दीव’




Mediabharti