मीरपुर रू कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की विस्फोटक पारी और लेसिथ मालिंगा की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को टी.20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 27 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए वेस्टइंडीज को 161 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की तरफ से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 23 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रनए लाहिरू थिरिमाने ने 44 और तिलकरत्ने दिलशान 39 रन की पारी खेली जबकिए वेस्टइंडीज की तरफ से संतोकी ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और 13ण्5 ओवर में चार विकेट पर 80 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। वेस्टइंडीज को उस समय बाकी बची 37 गेंदों पर 81 रन चाहिए थे जबकि श्रीलंका डकवर्थ लुईस नियम से 27 रन आगे था और उसे विजेता घोषित कर दिया गया। वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन ब्रावो के 30 रन की पारी खेली और मालिंगा ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए।






Related Items
केन्द्र ने दी बांग्लादेश व श्रीलंका सहित छह देशों को प्याज के निर्यात की अनुमति
सुनें : कच्चतीवू बन सकता है श्रीलंका से संघर्ष की वजह...!
इंग्लैंड दौरे पर जीत का खाता भी नहीं खोल पाया श्रीलंका