
मथुरा। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भारती सहित भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डे, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आज तमाम केन्द्रीय अधिकारियों के साथ गरीबों को सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की घोषणायें की गयीं और प्रतीक स्वरूप उन्हें योजनाओं के लाभ के प्रतीक पत्र भी सौंपे गये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने देश के विकास में चार चांद लगा दिये हैं। भाजपा सबकी सुनती है और करती भी है। उन्होंने कहा कि देश में तरक्की के तमाम अवसर भाजपा सरकार दे रही है। भाजपा की केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज मथुरा में विकास पर्व मनाया गया।
मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का प्रसाद अब डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक पहुॅच सकेगा। इस नई सेवा की शुरुआत मंगलवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश-विदेश में करोड़ो श्रद्धालु अब डाक विभाग के जरिए प्रसाद मंगवा सकेंगे और श्रद्धालुओं की आस्था और भावना को दृष्टिगत रखते हुए इस नई सेवा की शुरुआत की गई है। क्योकि मथुरा का पेड़ा बहुत प्रसिद्ध है इसको लेकर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने मीड़िया से रुबरु होते हुए कहा कि पहल अच्छी है लेकिन इसमें यह देखना भी बेहद जरुरी है कि प्रसाद का पेड़ा कही साल दिन में खराब ना हो जाए। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए वाई-फाई की सुविधा जल्द ही मिलने की बात कही । दरअसल मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर मनाये जा रहे विकास पर्व का आज मथुरा में भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जनसेवाओं की मथुरा में शुरुआत की और लोगों को जानकारी दी । इस आयोजन में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने भी अपनी सहभागिता कर जनमानस को केंद्रीय योजनाओं और मोदी सरकार की 2 साल की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया । विकास पर्व के तहत रविशंकर प्रसाद ने मथुरा में भी डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 7 रथ रवाना किये । साथ ही वृंदावन की बंगाली विधवा महिलाओं को भी आधार कार्ड के जरिये नई पहचान देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की । इसके अलावा वृंदावन डाकघर की एटीएम सेवा का उद्घाटन भी इस आयोजन में किया गया । बृज के धार्मिक महत्व और यहाँ आने वाले देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए रविशंकर प्रसाद ने डाक विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्द मंदिरों का प्रसाद उन तक पहुँचाने की सेवा की शुरुआत भी की । इस सेवा के बारे में मथुरा की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ये एक अच्छी पहल है लेकिन इसमें ये देखना भी बेहद जरूरी है कि प्रसाद का पेड़ा कहीं 7 दिन में ख़राब न हो जाये ।






Related Items
महाकुंभ में ‘रीडिंग लाउंज’ बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
महाकुंभ में 233 जल एटीएम से श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रहा है जल
महाकुंभ में भव्य ड्रोन शो ने मोह लिया श्रद्धालुओं का मन