डीएम व एसएसपी ने किये गिर्राज दर्शन

डीएम व एसएसपी ने किये गिर्राज दर्शन मथुरा। नवागत जिलाधिकारी नितिन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर डीएम बंसल ने सेवाधिकारी मथुरा प्रसाद कौशिक, लाला पंडित, पवन कौशिक, कन्हैया शर्मा, गुड्डू कौशिक आदि के निर्देशन में पूजा की। गिरिराज जी के छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन किये। डीएम बरसाना में राधाष्टमी पर्व के तैयारियों का जायजा लेकर गोवर्धन पहुंचे। इस अवसर पर दानघाटी मंदिर प्रबंधक डालचंद चौधरी, ईओ नगर पंचायत गोवर्धन टीएन चौबे,सीओ अजय कुमार, एसओ अरविंद कुमार आदि थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन

  1. महादेव के दर्शन मात्र से ही यहां मिलती है सभी पापों से मुक्ति...

  1. मंज़िल यदि ‘यमराज दर्शन’ है, तो सड़कों पर क्यों करें अरबों का खर्च…!




Mediabharti