सड़क का शिलान्यास करते सपा के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल द्वारा डीगगेट से से जनरलगंज तक की सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार द्वारा मथुरा-वृन्दावन में अनेकों विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उसी श्रंृखला में लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस सड़क को जनता को समर्पित किया गया है। जिला महासचिव तनवीर अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति समर्पित है। महानगर महासचिव अरूण दीक्षित ने कहा कि प्रदश्ेा सरकार द्वारा शहर में कई सड़कों का निर्माण हो चुका है। बची हुयी सड़कों का निर्माण भी शीघ्र कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, रवि यादव, नीटू शर्मा, भूरा शेख, जितेन्द्र सैंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, भगवती चतुर्वेदी, कोमल शर्मा, विभोर गौतम, असलम कुरैशी, सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।






Related Items
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई