डे-केयर सेन्टर का डीएम व पालिकाध्यक्षा ने किया लोकार्पण

गोविन्द नगर के महाविद्या काॅलौनी में बने डे-केयर सेंटर का पफीता काटकर शुभारंभ करते डीएम नितिन बंसल एवं पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता

मथुरा। बडे़ शहरों की तर्ज पर सीनियर सिटीजन एवं बृ(ों के लिए नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा बनवाये गये डे-केयर सेन्टर का लोकापर्ण आज बुध्वार जिलाध्किारी नितिन बंसल व पालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। अब शहर के बुजुर्गों को अपने मनोरंजन हेतु एवं अपने साथियों के साथ उठने-बैठने एवं समय व्यतीत करने हेतु इध्र-उध्र नहीं भटकना पडेगा। लगभग 30 लाख रूपये की कीमत से गोविन्द नगर वार्ड सं-30 महाविद्या काॅलौनी में बने इस डे केयर सेन्टर को आज शहर के सीनियर सिटीजन बैलपफेयर सोसाइटी को सौंप दिया गया है। 

डीएम नितिन बंसल ने कहा कि पालिकाध्यक्षा द्वारा डे-केयर सेन्टर का निर्माण कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। नगर में सफाई, पेयजल जैसी सभी प्रकार की सुविधऐं तो प्रत्येक पालिका ही कराती है परन्तु किसी भी नगर निकाय द्वारा इस प्रकार बुर्जगों के लिए हित को ध्यान में रखते हुए कोई सुविध नहीं की गयी है। श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मथुरा ने अपने सम्बोध्न में कहा कि आज की भागदौड भरी जिंदगी में जिसमें पति व पत्नि दोनांे ही नौकरी करते है व बच्चे स्कूल, ट्यूशन में व्यस्त रहते हैं उस समय घर के बुर्जगों का एकाकी जीवन बडी कठिनाई से गुजरता है। उनके जीवन को सरस व उमंग पूर्ण मनोरंजन के साथ व्यतीत करने के उद्देश्य से यह डे-केयर सेन्टर सर्वाध्कि उपयोगी होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जीएस पाण्डे ने घोषणा की देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस डे-केयर सेन्टर में दिसम्बर 10, 11, 12 में एटीएम, पेटीएम, डैविड कार्ड, क्रैडिट कार्ड एवं ई-बैकिंग का प्रशिक्षण सभी नागरिकों के लिए आरम्भ किया जा रहा है। पालिकाध्यक्षा के प्रस्ताव पर यह प्रशिक्षण वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्किारी मथुरा नितिन बंसल, नगर मजिस्ट्रेट मथुरा रामअरज यादव, क्षेत्राीय सभासद द्विव्यांशी सक्सैना, मनोज सक्सैना, कृष्णानगर मण्डल अध्यक्ष सभासद राजवीर सिंह, धैलीप्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीवराज पाठक, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वी0एस0 सक्सैना, महासचिव एस0एस0 जौहरी, रोशनलाल, दीपक गोयल, चन्द्रभान गुप्ता, गोपाल सरन, एच0आर0 सगर, नरेन्द्र सक्सैना, हंसराज शर्मा, पदम सिंह, मेघश्याम सैनी, रमेश चन्द भाटिया, ध्ीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र अरोडा, केदार खण्डेलवाल, ठा0 भूरी सिंह, हरीबाबू शर्मा, जयंती प्रसाद अग्रवाल, ठा0 वीरेन्द्र सिंह, गुरूविन्दर सिंह, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पालिका सहायक अभियंता उदयराज यादव, का0 सफाई निरीक्षक के0के0 सिंह आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. धन्वंतरि जयंती पर अब वीरान नजर आती है आगरा की प्रसिद्ध वैद्य गली

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti