ढाई लाख की नकली करंसी सहित तीन शातिर गिरफ्रतार

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी मोहित गुप्ता मथुरा। थाना पफरह पुलिस ने ढाई लाख रूपए के नकली नोटों के साथ तीन मुस्लिम समुदाय के लोगों को बुध्वार सुबह दबोच लिया। जिनके पास से सौ-सौ के नकली नोट बरामद हुए है। विदित हो कि शातिर ठगों द्वारा किसी ठगी की वारदात को अंजाम देने की पिफराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को इनके बारे में जानकारी दी। 

विदित हो कि बुध्वार वाहन चैकिंग के दौरान थाना पफरह पुलिस को सूचना मिली कि तीन शख्स नकली नोटों से किसी के साथ ठगी की घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के आधर पर पुलिस ने अलीगढ़ के रहने वाले कयामुद्दीन, अनीस और नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाए इसके बाद पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से ढाई लाख रुपए की नकली करंेसी बरामद हुई। 

बुध्वार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी मोहित गुप्ता ने मीडिया को बताया कि गड्डियों के ऊपर असली और बीच में चूरन वाले नकली नोट लगाकर तीनों शातिर ठगी करने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से नकली नोटों की 100-100 की गड्डियां बरामद हुई हैं।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti