तहसील दिवस में किसानो ने काटा हंगामा

छाता तहसील मुख्यालय पर गांव बुखरारी के किसान सपा नेता कुंवर राजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुये।

 छाता तहसील दिवस में ओलावृष्टि के चैक वितरण का ज्ञापन अधिकारियो देते किसान।

ओलावृष्टि चैक न मिलने से नाराज थे किसान 

तहसील दिवस में 82 शिकायते दर्ज: तीन का हुआ निस्ताण

मथुरा। मंगलवार को छाता के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 82 शिकायते दर्ज हुयी तीन का निस्ताण हुआ। बुखरारी के सैकडों किसानो ने ओलावृष्टि के चैक न बंटने पर तहसील में प्रदर्शन करते हुये तहसील में अधिकारियो के सामने हंगामा काटा और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर चैक वितरण नही किये गये तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस जय शंकर मिश्र ने की। एडीएम ने समबन्धित विभागो के अधिकारियो को एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतो के निस्तारण करने के निर्देश दिये।

 

छाता नगर के गांव बुखरारी के सैकडों लोग सपा नेता पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, किसान नेता ठाकुर कान्हा सिंह, लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मन सिंह, लाखन सिंह आदि के नेतृत्व में सैकडों किसान ओलावृष्टि के चैक वितरण कराने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पांचवी बार एडीएम फाइनेंस को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर यदि चैक नही दिये गये तो अधिकारियो का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक किया जायेगा। एडीएम ने किसानो से कहा कि 10 दिन के अंदर चैक वितरण करा दिये जायेगे। वही गांव कामर के किसान ग्राम प्रधान यादराम, रूपी मास्टर, रामस्वरूप, राजेन्द्र, शिव कुमार आदि कई दर्जन किसानो ने भी तहसील पर चैक वितरण की मांग को लेकर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। गांव भदावल के भगवत स्वरूप पंाडेय, केहरी लाल पंाडेय, चन्द्रपाल सिंह एड0 आदि ने भदावल खानपुर वाय उमराय तक सडक पर डामरीकरण कराये जाने की मांग की है। इसके अलावा जल निगम राजस्व, पुलिस, विधुत, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सिचाई विभाग, आपुर्ति आदि विभागो के शिकायते दर्ज हुयी। इस मौके पर एसडीएम राम अरज यादव, तहसीलदार राजितराम यादव, सीओ छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव, छाता कोतवली से सव इन्सपेक्टर अनुराग शर्मा, कोसी एसओ सुरेन्द्र सिंह यादव, जेंत चैकी प्रभारी संतोष कुमार यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘वन’ धन से ‘फैशन’ तक, जनजातीय भारत का अतुल उन्नयन

  1. कोसी नदी पर आशाओं का पुल, बाढ़ के भय से मिलेगी मुक्ति!

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti