तीन रोज पूर्व अपहृत किशोर पुलिस ने कराया मुक्त दो अपहृता दबोचे।

 तीन रोज पूर्व अपहृत किशोर की बरामदगी के बाद मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी मथुरा। तीन रोज पूर्व हाईवे थाने की चन्दन वन फेस 2 से अपहृत हुए किशोर को आज बाजना पुल के निकट से पुलिस ने दो अपहृताओं को गिरफ्तार कर मुक्त कराया है। अपहृताओं ने किशोर की मुक्ति के लिये 60 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी जिसे देने परिजन जब गये तभी पुलिस को यह सफलता हाथ लग सकी। पकडेघ् गये अपहृताओं में एक किशोर की बुआ का लड़का बताया जाता है। एसएसपी ने अपहृताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिये जाने की घोषणा की है। हाईवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत चन्दन वन फेस 2 में रहने वाले मर्चेन्ट नेवी में तैनात किशन सिंह के 14 वर्षीय बेटे तरूण का अज्ञात लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह काॅलोनी के पार्क में खेलने आया था। लगभग शाम 7 बजे 13 जून को हुई इस घटना से काॅलोनी व आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त थी। घटना की रिपोर्ट अपहृत किशोर के भाई विशाल सिंह ने दर्ज कराई थी। एसएसपी बबलू कुमार एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने इस घटना के खुलासे के लिये थाना स्तर पर टीम गठित की। इस बीच 16 जून को अपहृताओं ने विशाल सिंह से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर तरूण की मुक्ति के लिये 60 लाख रुपये फिरोती की मांग की थी। इस सूचना के वाद थाना प्रभारी हाईवे सुबोध यादव मय पुलिस बल के विशाल सिंह के साथ जब गोवर्धन चैराहे की तरफ बढ रहे थे तभी उन्हें बाजना पुल के पास पांच व्यक्ति एक लड़के को ले जाते दिखाई दिये। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो बदमाश भागने लगे पुलिस ने घेर कर जसमत पुत्र मांगे लाल निवासी नगला जीवना जगवीर पुत्र पदम सिंह निवासी कंचन पुरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से किशोर तरूण को मुक्त करा लिया। पकड़ा गया जसमत तरूण की बुआ का लड़का बताया गया है। अपहृताओं के तीन साथी मौंके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पकडे़ गये बदमाशों के कब्जे से एक एक तमंचा बरामद हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिये जाने की घोषणा की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti