तेज वर्षा ने बढ़ाई मुश्किलें

नए पुल के नीचे भरा जलभराव मथुरा। सावन के सोमवार को हुई वर्षा के बाद आज मंगलवार फिर तेज बारिश ने शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा कर दी। शहर के हदय स्थल होली गेट पर जबरदस्त जलभराव से जहां दुपहिया चैपहिया वाहनों को रूकना पड़ा वहीं आम नागरिक का निकलना मुश्किल था। स्वामी घाट क्षेत्र में तेज वर्षा के चलते फिर जलभराव और तेज गति से सड़कों पर बहते पानी ने आवागमन रोक दिया। पुलों के नीचे पानी भरने से रास्ते रूक गये। जगह-जगह बनी ताल तलईया लोगों की मुश्किल का कारण बनी। मथुरा में जल निकासी के प्रयाप्त साधन अवरूद्ध होने के कारण वर्षा में यही स्थिति बनती है। शहर प्रवेश के सभी क्षेत्रों में लोगों को इससे रूबरू होनो पड़ता है। कल सावन के सोमवार पर हुई बरसात के बाद आज काफी देर पानी पड़ने से जहां गर्मी में लोगों को सुकुन मिला वहीं पानी जगह-जगह भर जाने से मुश्किलें भी बढ़गई। पानी निकासी को बने नाले और नालियां अतिक्रमण की भेठ चढ़ने के कारण इस समस्या से निजात मिलना फिलाल मुश्किल है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘विकसित भारत’ की चमक के नीचे थका हुआ आदमी…

  1. झील के नीचे छिपे प्राचीन पराग कणों ने यूं बयां की शक्तिशाली मानसून की कहानी!

  1. नए पम्बन पुल के नीचे ‘इतिहास’ और ‘प्रगति’ एक साथ प्रवाहित




Mediabharti