दबंग सलमान खान की बहन के घर चोरी....

दबंग सलमान खान की बहन के घर चोरी....मुंबई । बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की बहन के घर चोरों ने तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सलमान की बहन अर्पिता के घर से 2.25 लाख रुपये की नकदी के अलावा एक 10 ग्राम सोने का सिक्का और डिजाइनर कपडे चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अर्पिता की नौकरानी को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि अर्पिता अपने पति आयुष के साथ बांद्रा स्थित पैसेफिक अपार्टमेंट में रहती है। अर्पिता अपने पति के साथ हॉलिडे पर गई हुई थी। जब अर्पिता और उनके पति 21 अगस्त को घर लौटे तो चोरी का पता चला। इस पर अर्पिता ने खार पुलिस ठाणे में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अर्पिता के ड्राइवर और पडौसियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने अर्पिता की नौकरानी को नाला सोपारा से हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि नौकरानी अफसा उनके घर में ही रहती थी। परिजनों का कहना है कि नौकरानी 30 जुलाई से ही घर से गायब थी। पुलिस ने नौकर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत दर्ज किया गया है। 

                 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. तीर्थयात्राी की गाड़ी चोरी

  1. भैंस चोरी का आरोप

  1. चोरी करता युवक दबोचा




Mediabharti