दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकारों का दल पहुॅचा यमुना मिशन के कार्यालय

सोशल मिडिया के माध्यम से यमुना मिशन से जुड़ रहे हजारो युवा

मथुरा। यमुना मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पर दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकारों का दल यमुना मिशन के कार्यालय पहुॅचा जहाॅ पत्रकारों द्वारा मिशन के कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों द्वारा यमुना मिशन के मथुरा, रमणरेती और गोवर्धन में चल रहे कार्यो को भी देखा। पत्रकारों ने यमुना मिशन के कार्यो को सराहते हुये उन्हे देश हित के आवश्यक बताया। यमुना मिशन द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अब देश भर से हजारों लोग जुड़ रहे है जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। यमुना मिशन द्वारा यमुना की स्वच्छता के लिये किये जा रहे कार्यो में युवाओं सहयोग के हाथ बढने लगे है। यमुना मिशन द्वारा बरसात के मौसम मेें चलाये जा रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम मेें युवा शक्ति बढ चढ कर भाग ले रही है। यमुना मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अब तक 11500 से अधिक लाइक मिल चुके है जो प्रतिदिन 600 से 700 लाइक्स की गति से बढ रहे है। इसके साथ साथ वाट्सअप और अन्य शोशल मिडिया साइट्स पर यमुना मिशन वायरल होता जा रहा है। फेसबुक पर लोगो द्वारा यमुना मिशन के कार्यो की चर्चा की जा रही है साथ ही उनके वृक्षारोपण, घाटों की सफाई एवं जीर्णोद्धार, कुण्डो का पुनद्र्धार आदि कार्यो में लोग अपनी अभिरूचि व्यक्त कर रहे है। रिचा शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन की सोशल मिडिया टीम का लक्ष्य यमुना मिशन को लाखों नहीं बल्कि करोड़ो लोगों तक पहुॅचाने का है। इस दौरान पूजा सिंह, कृष्ण कान्त अवस्थी, अन्जना अवस्थी, कुमकुम शर्मा, नेहा गोस्वामी, लालनजी, बुलबुल शर्मा, गीता शर्मा, शान्ती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, लपूटी गुरू, ंआशिष शर्मा हनुमान जी वाले, मुकेश ठाकुर, हरीसिंह, सुभाष जितेन्द्र राज आदि जन उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. केवाईवी गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए बंद नहीं होंगी फास्टैग सेवाएं




Mediabharti