मथुरा। नगर पालिका द्वारा नये बस स्टैण्ड क्षेत्र में हटाये गये अतिक्रमण से जिन दुकानों को क्षति पंहुची उन लोगों ने आज नये बस स्टैण्ड पर नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। बताते हैं कि कल शाम नगर पालिका द्वारा नये बस स्टैण्ड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गयी थी। इससे वहां के दुकानदारों में खलबली मची गयी। एक पीड़ित दुकानदार अमृतलाल ने इस अभियान से बर्बादी को लेकर अपने शरीर पर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर उसे वहां से हटा दिया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पंहुच गया। आज इसी को लेकर दुकानदारों ने जमकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उजड़े हुये दुकानदारों का कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष उन्हें भुखमरी के कगार पर पंहुचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। अतिक्रमणकारियों में इसको लेकर भारी रोष था। उनका कहना था कि रोजगार देने की बजाय नगर पालिका उनके रोजगार को उजउ़ने में लगी है। विदित हो कि बस स्टैण्ड क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल था। इसी सब को लेकर नगर पालिका द्वारा यह अभियान यहां चलाया गया था।






Related Items
मर्गोरा रालोद सभा
रालोद ने रैली को लेकर की बैठक सम्पन्न
सरकार बनी तो कार्यकर्ता होंगे सरकार का हिस्सा होगा: रमेश विध्ूड़ी